IMG 20231101 131001

*विष्णुदेव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं और कहा भाजपा ने दिलाई छग को देश में पहचान, पढ़िए क्यों याद किया पूर्व पीएम स्व अटलबिहारी बाजपेयी को…*

कुनकुरी, जशपुुुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश विष्णुदेव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के पहले छत्तीसगढ़ अपने पिछड़ेपन और गरीबी के लिए जाना जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी बाजपेयी ने हमें अलग राज्य का तोहफा दिया। राज्य बनने के बाद भी यह मुख्य रूप से नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। जब पहली बार प्रदेश में भाजपा की चुनी हुई सरकार आई, उसके बाद यहां भाजपा ने चहुंमुखी विकास कार्य किया। भाजपा सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब अपने विकास कार्यों के लिए देश में पहचाना जा रहा है। श्री साय ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की आलोचना की और उन पर विकास पर ध्यान नहीं देने और झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। श्री साय ने कहा जिस छत्तीसगढ़ को भाजपा ने विकास के संदर्भ में पहचान दी है, उसी की पहचान अब कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार से बना रही। है।
श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सबका कर्तव्य है। आज स्थापना दिवस पर संकल्प लें की हम सब मिलकर अपने प्रदेश को सबसे सुंदर और विकसित राज्य बनाएंगे।

-->