IMG 20231112 WA0417

*महिला से गुंडागर्दी करने पर भड़के विष्णुदेव साय, कहा हमारे कार्यकर्ताओं की तरफ आंख भी उठाकर देखा तो मिलेगा करारा जवाब, इधर महिला ने की कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के खिलाफ़ थाने में शिकायत, पढ़िए क्या लिखा है शिकायत में…*

 

कुनकुरी/जशपुुुर। मतदान का समय निकट आते ही चुनावी तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को कुनकुरी के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। उस वीडियो में श्री मिंज भाजपा की महिला कार्यकर्ता को धमकाते और उसका मोबाइल फोन छीनते दिखाई दे रहे हैं। बाद में पता चला कि यह वीडियो जोकारी गांव का है और वीडियो में दिख रही महिला जोकारी गांव की मंजू भगत पति रामेश्वर भगत है। मंजू ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री मिंज के खिलाफ़ कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत की है।

IMG 20231112 WA0368

*गुंडागर्दी  नहीं होबर्दास्तगा*

इधर, मामला सामने आने के बाद कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं और ऐसी गिरी हुई हरकत पर उतर आए हैं। श्री साय ने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडागर्दी करने वालों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। स्थानीय विधायक की यह हरकत यह बताने के लिए काफी है कि महिला शक्ति का उनके मन में कितना सम्मान है। महिला से बदतमीजी और गुंडागर्दी करने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

 

-->