Connect with us
ad

Jashpur

*पूरी होगी मोदी की गारंटी के तहत किये गए सभी वायदे: श्रीमती कौशल्या साय, जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से जशपुर का होगा ऐतेहासिक विकास: सुनिल गुप्ता ,कांसाबेल ब्लाक के दोकड़ा और देवरी में संकल्प भारत विकसित यात्रा कार्यक्रम संपन्न….*

Published

on

1703402340788

जशपुरनगर। विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं जाने से बगिया सहित पूरे जशपुरांचल के लिए गौरव की बात है। जशपुर के माटीपुत्र के मुख्यमंत्री बनने से,जशपुर विकास की नई उंचाईयों को छू सकेगा।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने उक्त बातें कही। वे कासाबेल ब्लाक के देवरी में आयोजित विकसीत भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होनें कहा कि  प्रदेश की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल  सरकार ने पीएम आवास योजना को जानबूझ कर रोक के रखा। इससे पूरे छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब,पक्के मकान से वंचित हो गए। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनादेश मिलने और माटीपुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही,मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम केबिनेट की पहली ही बैठक से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस बैठक में प्रदेश की 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत मजूरी दी है। इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू हो गई है। वर्ष 2017 और 18 में की गई धान खरीदी की लंबित बोनस राशि भी 25 दिसंबर को दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,दिनेश प्रसाद,गजेंद्र बागे,रवि यादव,एसडीएम बगीचा,सीईओ गुप्ता,सुनीता बाई सरपंच,हीरामति पैंकरा एवं सभी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

*पूरी होगी मोदी की हर गारंटी –*

   देवरी में आयोजि विकसीत भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाताओं को दी गई मोदी गारंटी के सभी वायदे पूरे होगें। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने केबिनेट की पहली ही बैठक में पीएम आवास और इसके बाद प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश देकर,मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन की शुरूआत हो चुकी है। पांच साल तक प्रदेश की विकास को बाधित करने वाली सरकार को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करेगा। पांच साल तक जर्जर सड़क का अभिशाप झेल चुके जशपुर की जनता को,इससे मुक्ति दिलाने के लिए शासन प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी अधूरे सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में सरपंच सुनीता बाई,सत्यनराण सिंह और महामंत्री गजेन्द्र बागे सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*28 को आयेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

सुनील गुप्ता ने सभी लोगों जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन 28 दिसंबर को होने जा रही है,जिसके लिए सभी लोगों को स्वागत के लिए न्योता दिया ।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime1 month ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*