Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*फोसकोटोली रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी नाटक की रही धूम,विधायक गोमती साय हुई शामिल,विधायक निधि से रंगमंच निर्माण की घोषणा कर श्रीमती साय ने कही ये बड़ी बात…*

Published

on

IMG 20231224 WA0184

जशपुरनगर।शनिवार रात को यहां भाजपा मंडल दोकड़ा के फोसकोटोली में गणेश समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक का आयोजन किया गया,इस मौके पर मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद शामिल हुए।गौरतलब है की क्षेत्र में नव निर्वाचित विधायक गोमती साय का यह पहला दौरा कार्यक्रम है,ग्रामीणों ने विधायक को अपने बीच पाकर फूल माला लाद कर बाजे गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।विधायक गोमती साय ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के आयोजन समिति की सराहना करते हुए कही की इस तरह के कार्यक्रम से मनोरंजन के साथ आपसी प्रेम बना रहता है। गोमती साय ने अपने संबोधन में चुनाव में जिताने के लिए लोगों का आभार जताते हुए आयोजन समिति की सराहना की।उन्होंने कहा की अब प्रदेश में भाजपा की सरकार और कुनकुरी विधानसभा से चुने गए विधायक विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जिले सहित पूरे प्रदेश भर में तेजी से विकास कार्य होंगे।
उन्होंने कहा की भाजपा द्वारा किए गए सभी घोषणा पत्र में शामिल योजना को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है,और शत प्रतिशत किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आयोजन समिति का सराहना करते हुए कहा कि गणेश पूजन प्रति वर्ष किया जाता रहा है,और यह क्षेत्र धार्मिक कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।उन्होंने मंच के माध्यम से सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की जनता ने भाजपा पर बड़ा विश्वास कर गोमती साय को पत्थलगांव विधायक चुना,उन्होंने कहा कि क्षेत्र से कुनकुरी विधानसभा से विष्णुदेव साय को जीताकर आज मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है,उन्होंने घोषणा पत्र को याद करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा किए गए सभी वादे पूरी होगी,जिसका क्रियवायन भी शुरू हो चुकी है,भाजपा सरकार बनते ही 18 लाख परिवारों को आवास योजना का लाभ देने के लिए मंजूरी दी है,और किसानों से किए वादे भी पूरी होगी,वहीं महतारी वंदना योजना के क्रियवायन के लिए अनुपूरक बजट में शामिल कर लिया गया है।जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है की यहां की जनता ने भाजपा की विधायक चुना और इसी क्षेत्र से ही कुनकुरी विधानसभा में विष्णुदेव साय को जीताकर आज मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है।जो हम सब के लिए गौरव का विषय है।

*मांग पर तत्काल एक्शन*

इस मौके पर ग्रामीणों ने यहां रंगमंच निर्माण कराने की मांग विधायक गोमती साय से की। जिस पर उन्होंने विधायक निधि से रंगमंच निर्माण कराने की घोषणा की।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*