Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*28 दिसंबर को सीएम के प्रथम जिला प्रवास को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, बैठक में तैयार की गई रणनीति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि होंगे ये कार्यक्रम भी….*

Published

on

IMG 20231225 WA0007

जशपुरनगर। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
इस बैठक का आयोजन सोमवार को आयोजित होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित होने वाली सुशासन दिवस और 28 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम जिला प्रवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श करने के लिए आहूत किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार राय ने कहा कि पांच साल के कांग्रेस के कुशासन के विरूद्व संघर्ष के बाद,जिले की तीनों विधानसभा सीटों में जो भाजपा को जीत मिली है,यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जिलेवासियों के विश्वास की जीत है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद,कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के सभी अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंडल और बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन प्रभारियों को सुनिश्चित करना है। 26 दिसंबर को सिक्ख धर्म के 10 वें गुरू,गुरू गोविंद सिंह के वीर बलिदानी पुत्रों की वीर गाथा का स्मरण करने और आम लोगों को वीरगाथा की जानकारी को आम लोगों को अवगत कराने के लिए वीर बाल बलिदान दिवस का आयोजन किया जाना है। इस दिन,इन वीर बाल बलिदानियों का चित्र लगा कर,सभा का आयोजन करना है। उन्होनें 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जिले की पहली यात्रा को ऐतेहासिक बनाने के लिए,कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर जिला स्तर तक काम करने की अपील की। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री पद पर पहुंचना,दिलीप सिंह जूदेव का सपना पूरा होना है। उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद,मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने पर सभी जिलेवासियों की निगाहें टिकी हुई थी। हम सबकों शुरू से विश्वास था कि विष्णुदेव साय ही मुख्यमंत्री बनेगें,जो अंततः सच साबित हुआ। उन्होनें जशपुर विधानसभा सीट पर मिली जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने ही लोगों के द्वारा सताए जाने के कारण,जशपुर में पार्टी को अधिक संघर्ष करना पड़ा। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि जशपुर विधानसभा सीट में जो जीत मिली है,वह पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होनें कहा कि पार्टी मां के समान होती है और मां के साथ छल कपट नहीं किया जाता,उनका सम्मान किया जाता है। पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि उन्हें पत्थलगांव से चुनाव लड़ाने की तैयारी,चुनाव की घोषणा से दो माह पहले से चल रही थी। लेकिन,वो इसके लिए तैयार नहीं थी। लेकिन,जब पार्टी के हाईकमान का आदेश आया तो,अनुशासित कार्यकर्ता की तरह,उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर विश्वास करते हुए,पत्थलगांव से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार किया। गोमती साय ने कहा कि विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना,पूरे जशपुरवासियों के लिये सम्मान की बात है। आज आप पूरे प्रदेश में कहीं भी चले जाईये,जशपुर का नाम सुनते ही,लोग आपकों सम्मान के नजर से देखने लगते हैं। इस सम्मान को बनाए रखने के लिए हमें आगे भी काम करना है। लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए,उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली जीत,सेमी फाइनल जीतने के समान है। लोकसभा चुनाव का फाइनल जीतना अभी बचा है। इसलिए,सारे कार्यकर्ता,संघर्ष के लिए तैयार रहे। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, नरेश नंदे, सुरेश राम भगत, गोपाल राय, राजू गुप्ता,गेंदबिहारी सिंह, ममता कश्यप, शांति भगत, रूपेश सोनी, अनिता सिंह, उमा देवी, रजनी प्रधान, नवल पाठक, विजय आदित्य सिंह जूदेव, राजकपूर भगत, शंकर गुप्ता, पुरषोत्तम सिंह, वरुण जैन, केशव यादव, फैज़ान सरवर खान, मनीष अग्रवाल, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्यामलाल भगत, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, मंगल भगत, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, अमन शर्मा, सज्जू खान, पिंकी गुप्ता, विकास सोनी, जुगनू यादव, कपिल सिंह, गोपाल सोनी, शरद चौरसिया, विजय सहाय, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, सतीश मिंज, हदीस अंसारी, राजकुमार गुप्ता, विष्णु सोनी, दिनेश गुप्ता, दिनेश प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं सभी मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*विधायकों को किया गया सम्मानित*
विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा केजी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जशपुर की विधायक रायमुनि भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। दोनों विधायकों ने सम्मानित करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
1726204192 6606320685b85e7e25cc
Chhattisgarh3 hours ago

*पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितर पक्ष : मुख्यमंत्री श्री साय*

1726490732 2d3296286f677a261763
Chhattisgarh6 hours ago

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सीएमएचओ, सीएस और नोडल अधिकारियों से की समीक्षा, राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की एक माह के भीतर सूची तैयार करने के निर्देश, अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण, निजी प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों को निर्देश, नियम विरुद्ध कार्य करने पर होगी कार्रवाई, मरीजों को रेफर करने की बतानी होगी वजह, रेफर के कारणों की होगी समीक्षा तीन माह के भीतर 500 जन औषधि केंद्र खोलने के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश….*

1726204192 6606320685b85e7e25cc
Chhattisgarh7 hours ago

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ में होंगे शामिल*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement