Connect with us
ad

Jashpur

*जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने रेडी टू ईट योजना के संबंध में महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री से मांगा जवाब,मंत्री ने कहा अब जल्द होगा स्व.सहायता समूहों के हाथों रेडी टू ईट योजना का संचालन,सरकार के पास प्रस्ताव तैयार इस वक्त विचाराधीन*

Published

on

IMG 20240214 WA0089

 

जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट योजना का संचालन अब वापस महिला स्व सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। अब तक राज्य में बीज विकास निगम इसका संचालन कर रही थी। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने यह घोषणा की है। प्रश्नकाल के दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने रेडी टू ईट योजना का संचालन स्व सहायता समूहों से लेकर राज्य विकास निगम को सौंपे जाने के संबंध में जानकारी मांगा था।श्रीमती भगत ने यह भी पूछा कि स्व सहायता समूह पहले इस योजना का संचालन कर रही थी तो यह दायित्व बीज विकास निगम को दिए जाने के क्या कारण थे। उन्होंने इस योजना के संचालन का दायित्व फिर से स्व सहायता समूहों को दिए जाने का प्रस्ताव राज्य शासन के पास विचाराधीन है इस पर विस्तृत जानकारी भी मांगा।
इस पर जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के तहत मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य बीज विकास निगम के माध्यम से रेडी टू ईट के प्रदाय का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपे जाने के संबंध में समुचित निर्णय लिए जाने की स्थिति में युक्तियुक्त कार्यवाही की जाएगी। इस पर सत्तापक्ष की सदस्य ने कहा कि बीज निगम से वापस लेकर संचालन की जिम्मेदारी कब तक स्व सहायता समूहों को दी जाएगी। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। हालांकि सत्तापक्ष के सदस्य के लगातार सवालों पर मंत्री ने सदन में इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब संचालन की जिम्मेदारी वापस महिला स्व सहायता समूह को सौंपी जाएगी।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Jashpur6 hours ago

*भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद् के जिला संयोजक व सह संयोजक को स्पष्टीकरण पत्र जारी, बगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और असंवैधानिक तरीके से अभद्र टिप्पणी करने का मामला….*

InShot 20250509 075859740
Jashpur15 hours ago

*Jashpur News:-नगर सहित विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर गुलदस्ता भेंटकर खिलाई मिठाई,उनके उज्ववल भविष्य की कामना के लिये दी शुभकामनाएं..!*

IMG 20250509 WA0000
Chhattisgarh17 hours ago

*Big breaking:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त तेवर, समीक्षा बैठक में कहा जनहित के कामों में लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त, पेयजल, पीएम आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश……*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime1 month ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*