Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*जनदर्शन में राशनकार्ड मिलने से खिला पूनम मलार का चेहरा,जताया अध्यक्ष का आभार, प्रियवंदा सिंह जूदेव की पहल पर शुरू हुआ पालिका में जनदर्शन, नगरवासियों ने कतारबद्व हो कर दिया आवेदन*

Published

on

IMG 20240909 WA0026

*जशपुरनगर।* नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव की पहल पर नगर सरकार ने जनदर्शन का आयोजन सोमवार से शुरू किया। पहले दिन नगरवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और स्वच्छता से संबंधित समस्या लेकर जनदर्शन में पहुंचे। कार्यक्रम में पालिका के अध्यक्ष राधेश्याम राम,पार्षद सतीश वर्मा,हिमांशु वर्मा,लालदेव राम,नीतू गुप्ता,शैलेन्द्री यादव,मालती भगत,अंजला खेस्स,अनुज भगत के साथ सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय,भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,पूर्व पार्षद संतन भगत उपस्थित थे। जनदर्शन में सविता सन्यासी पीएम आवास की मांग लेकर पहुंची थी। उन्होनें बताया कि फिलहाल वो परिवार सहित एक कच्चे मकान में रहती है। इसमें बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अध्यक्ष राधेश्याम राम ने महिला को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित फार्म में आवेदन करने को कहा। उन्होनें आश्वस्त किया कि आवेदन जमा करने के बाद,उन्हें जल्द ही पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसी तरह पूनम मलार राशन कार्ड की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। अध्यक्ष राधेश्याम और सीएमओ उपाध्याय की पहल पर पूनम को तत्काल राशन कार्ड बना कर,उन्हें दिया गया। नगर सरकार की इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न पूनम मलार ने पालिका अध्यक्ष,पार्षदों और सीएमओ का आभार जताया। उन्होनें बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थी। इसके बन जाने से उन्हें सरकार के सस्ते दर में अनाज योजना का लाभ मिल पाएगा। वार्ड क्रमांक 16 के पूर्व पार्षद संतन भगत ने जनदर्शन में नहर के उस पार के रहवासियों के जन्म,मृत्यु और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी की समस्या रखा। उन्होनें कहा कि नगर पालिका की सीमाकंन की समस्या के कारण ऐसी स्थिति बनी है। संतन ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर पहले भी कलेक्टर और सीएमओ को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने इसका परीक्षण कर,समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया हैं। इसी वार्ड ेसे अधूरे नाली निर्माण का मामला भी सामने आया। जिस पर सीएमओ ने नाली निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। उल्लेखनिय है कि बीते दिनों पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव ने पार्षदों और पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेकर,शहर के विकास कार्यो की समीक्षा की थी। इस बैठक में ही जनदर्शन शुरू करने का सुझाव रखा गया था। जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा की नेतृत्व वाली नगर सरकार,नगरवासियों की समस्या सुलझाने और विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होनें कहा कि नगरवासियों की समस्याओं को निराकरण के लिए ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सभी 20 वार्डो में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों को निराकृत करने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लक्ष्य स्वच्छ जशपुर विकसीत जशपुर बनाना है।

*समस्याओं के साथ सुझाव भी रखें -*

प्रियवंदा सिंह जूदेव ने नगरपालिका में शुरू हुए जनदर्शन कार्यक्रम को जनहित में उठाया गया कदम बताते हुए नगरवासियों से अपील किया कि वे जनदर्शन का लाभ अवश्य लें। अपनी समस्या और मांगों के साथ नगर के भावी विकास के लिए अपने सुझाव से भी पालिका के जनप्रतिनिधियों का अवगत कराएं ताकि उसके अनुरूप भावी विकास की रूपरेखा तैयार किया जा सके।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement