Chhattisgarh
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता और तत्परता से बाढ़ से श्री राधेलाल नाग की बची जान,सकुशल बचने पर जताया मुख्यमंत्री और रेस्क्यू टीम का आभार*
Published
8 months agoon

रायपुर, 09 सितंबर 2024/छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बची। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तत्परता से उन्हें त्वरित मदद मिली। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। श्री नाग ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी से फोन पर श्री नाग का हालचाल जाना।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। नदी के तेज बहाव में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की कार बह गई थी। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई पर सुरक्षित बाढ़ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई।

You may like
ad

a


*Jashpur News:-नगर सहित विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर गुलदस्ता भेंटकर खिलाई मिठाई,उनके उज्ववल भविष्य की कामना के लिये दी शुभकामनाएं..!*

*Big breaking:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त तेवर, समीक्षा बैठक में कहा जनहित के कामों में लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त, पेयजल, पीएम आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश……*

*डीपीएस जशपुर की निशा एक्का ने रचा इतिहास,12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
