Chhattisgarh
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जशपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन, सरगुज विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर किया लोकार्पण*
Published
7 months agoon

रायपुर, 02 अक्टूबर 2024
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया।
झारखंड से वर्चुअली तौर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बधाई दी और कहा की महात्मा गांधी की जनजातीय कल्याण के प्रति दृष्टि और विचार हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने माना कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब जनजातीय समाज तेजी से आगे बढ़े।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड की पावन धरती से 80 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के प्रति प्राथमिकता का प्रमाण है।
नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, लैब जैसी सुविधाएं होंगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा पत्थलगांव के निर्माण के लिए 37.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अभी 19.40 करोड़ की लागत से पहले फेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में 10 वीं तक की पढ़ाई विद्यालय में संचालित की जाएगी। दूसरे फेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद 12 वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। विद्यालय को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लासेस, लैब, हॉस्टल की सुविधा होगी। इसी तरह ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल में 36.60 करोड़ और विकासखंड फरसाबहार में 36.59 करोड़ की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में श्री सुनील गुप्ता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री हरजीत सिंह भाटिया, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर श्री संजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे।

You may like
ad

a

*भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद् के जिला संयोजक व सह संयोजक को स्पष्टीकरण पत्र जारी, बगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और असंवैधानिक तरीके से अभद्र टिप्पणी करने का मामला….*

*Jashpur News:-नगर सहित विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर गुलदस्ता भेंटकर खिलाई मिठाई,उनके उज्ववल भविष्य की कामना के लिये दी शुभकामनाएं..!*

*Big breaking:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त तेवर, समीक्षा बैठक में कहा जनहित के कामों में लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त, पेयजल, पीएम आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश……*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
