IMG 20241017 WA0005 1

*महिलाओ के अधिकारों और हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएगी राज्य महिला आयोग : प्रियंवदा सिंह जुदेव, आयोग की पांच नवनियुक्त सदस्यों ने  कार्यभार सम्हाला, बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला रहे विशेष रूप से उपस्थित*

*जशपुरनगर* दिलीप सिंह जुदेव के बड़ी बहु प्रियंवदा सिंह जुदेव सहित राज्य महिला आयोग की पांच नवनियुक्त सदस्यों ने गुरुवार को आयोग में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान बेलतरा  विधायक सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रियंवदा सिंह जुदेव के साथ महासमुन्द की सरला कौशरिया,बलौदा की लक्ष्मी वर्मा,सुकमा की दीपक सोरी और दंतेवाड़ा से ओजस्वी मंडावी ने कार्यभार ग्रहण किया। मिडिया से चर्चा करते हुए प्रियंवदा सिंह जुदेव ने कहा कि महिलाओ की सुरक्षा,आर्थिक रूप से आत्म निर्भरता और उनके अधिकारों की रक्षा करना राज्य महिला आयोग का लक्ष्य है। उन्होंने राज्य महिला आयोग का दायित्व सौपने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि उन पर विश्वास करते हुए जो भी दायित्व सौंपा है,उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रियंवदा सिंह जुदेव इससे पहले नगरपालिका जशपुर के उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुकी हैँ   बीते विधानसभा और लोक सभा चुनाव में पार्टी की जीत में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर डीडीसी उमा सिंह,सुनीता रोशन,मुन्नी गुप्ता,कमला निराला,रंजना तिडू,आकाश गुप्ता,राजेश सिन्हा,अमित साय,अभिषेक गुप्ता,विक्रांत कश्यप,सूरज सिंह,प्रकाश गुप्ता,विजय गुप्ता।

-->