Connect with us
ad

Jashpur

*अवैध धान परिवहन रोकने चेक पोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण, अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले में बनाया गया 21 चेक पोस्ट*

Published

on

IMG 20241209 WA0011

*जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/* खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन किया जा है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार धान के अवैध परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्टों का निर्माण कर इन पोस्टों में तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
इन चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के साथ कलेक्टर के निर्देशानुसार आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच भी की जा रही है। जिसके अंतर्गत रविवार मध्यरात्रि को नायब तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक दुलदुला संदीप गुप्ता, मंडी निरीक्षक सिंह के द्वारा सपघरा, करडेगा, सिमडा के चेकपोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सतत निगरानी के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सुशील कुमार सेन के नेतृत्व में दल द्वारा शनिवार मध्यरात्रि नामनी चौक एवं तालड़ा स्थित चेकपोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान की विक्रय, परिवहन एवं अवैध संग्रहण तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने आशंका होने पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इसके साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्टों का निर्माण कर इन पोस्टों में तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। यह चेकपोस्ट उड़ीसा एवं झारखंड की सीमा पर बगुरकेला, सपघरा, करडेगा, कस्तुरा, मकरीबंधा, विपतपुर, सुखरापारा, लवाकेरा, गढवामुण्डा, माटीपहाड़ी छर्रा, सुण्डरू, बनखेता, तालड़ा, पेरवाआरा, नामनी चौक, सागजोर, पीड़ी, साईटांगरटोली, डड़गांव, भलमण्डा और सकरडेगा में बनाये गए हैं।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh6 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*