IMG 20250220 WA0008

*पहले निर्विरोध पंच फिर बीडीसी का चुनाव जीतकर अरविंद ने रचा इतिहास, जनपद उपाध्यक्ष के लिए तगड़ी दावेदारी, कहा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर लोगों की सेवा पहली प्राथमिकता…*

बगीचा। जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत भीतघरा निवासी अरविन्द गुप्ता ने बीडीसी के पद पर दमदार जीत दर्ज किया है। उनकी इस जीत को उपाध्यक्ष पद के लिए तगड़ी दावेदारी माना जा रहा है। श्री गुप्ता अपने पंचायत मे चार बार लगातार उपसरपंच रह चुके हैं। इस बार उन्होंने पंच निर्विरोध होकर बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 21 से चुनाव लड़ कर ऐतिहासिक जीत रच दिया। अरविन्द गुप्ता विगत 20 साल से राजनीति मे निर्विवाद विकास का कार्य कर रहे हैं। उन्हें विकास कार्य सहित सामाजिक सेवा व राजनीति करने का लम्बा अनुभव है।बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 21 से ऐतिहासिक जीत के बाद अरविन्द गुप्ता ने कहा कि उनकी यह जीत क्षेत्र के मतदाताओं की जीत है। उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना,जनता की सेवा करना सहित सरकार की हर योजना का लाभ ग्रामीणों को दिलाना है। मृदुभाषी, मिलनसार, शांत स्वभाव के धनी श्री गुप्ता ने आगे कहा कि क्षेत्र की मुलभूत समस्याओं का समाधान करने का वे पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही जो कार्य या समस्याएं शासन स्तर की होंगी, उन्हें सरकार तक पहुँचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए समय समय पर जनता से विचार विमर्श कर उनसे भी उनकी बहुमूल्य राय ली जाएगी। अंत में उन्होंने फिर से क्षेत्र की जनता का आभार जताया और कहा कि लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

-->