*कोतबा,जशपुरनगर*:-अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले बड़ा राजनितिक उलट-फेर हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा और उनकी पार्षद पत्नी सुमन शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। सुनील शर्मा के इस कदम को राजनितिक हलकों में आश्चर्य से देखा जा रहा है। ख़ास तौर से उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि के कांग्रेस से जुड़े होने के बाद भी अचानक भाजपा की ओर आकृष्ट होने को लेकर कयासों का दौर जारी है। दरअसल,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव भी आज ही होना है। अब तक परिषद में 8 पार्षद के साथ कांग्रेस बहुमत में थी। इसलिए उपाध्याय का पद भी उसकी झोली में गिरना तय माना जा रहा था। लेकिन सुमन शर्मा के भाजपा में शामिल हो जाने से 8 पार्षद के साथ बहुमत भाजपा के पास हो गईं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर पंचायत कोतबा का उपाध्याय कौन बनता है?


