Connect with us

Slide 1
Slide 2

Jashpur

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ ,निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु……*

Published

on

IMG 20250404 WA0033

जशपुरनगर। जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में स्थित सीएम निवास में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी।सीएम निवास झांझ-मांदर की थापो के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे और माता रानी की भक्ति गीतों से गूंज रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे सीएम निवास से कलश यात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी इस कलश यात्रा मे शामिल हुईं और श्रद्धालु महिलाओं के साथ कदम से कदम मिला कर नदी तट तक पहुंचीं और वापस आयोजन स्थल आईं। सिर पर कलश रखकर श्रद्धांलु महिलाओं ने पेंड्रा नदी के तट से पवित्र जल लेकर आयोजन स्थल पहुंचीं। पवित्र जल से पूजा स्थल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माता रानी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हुई। हवन पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित की गईं।उल्लेखनीय है कि बगिया में इस भव्य राम नवमी महायज्ञ का आयोजन धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज गुरुधाम भुईयांपानी लैलूंगा के आशीर्वाद से सत्य सनातन धर्म देवी समाज के सानिध्य में किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को आरती व पूजन के साथ प्रवचन, लीला व भजन का आयोजन किया जाएगा।रविवार को नियमित पूजा के साथ संधि पूजा, प्रवचन और लीला भजन और कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन व प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी महायज्ञ का यह कार्यक्रम संपन्न होगा।प्रवचन, लीला और भजन संध्या का होगा आयोजन कलश यात्रा के बाद मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापना, हवन पूजन और आरती का आयोजन किया जाएगा। दूसरे और तीसरे दिन आरती, पूजा, प्रवचन, लीला और भजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं अंतिम दिन में नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन और प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी महायज्ञ का यह कार्यक्रम संपन्न होगा। सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि, वे इस कार्यक्रम में ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में शामिल हों।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh8 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 weeks ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*