Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल, कलेक्टर ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा…*

Published

on

IMG 20250614 WA0009

जशपुर 14 जून 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शनिवार को रणजीता स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारी
की जानकारी ली विदित है कि रणजीता स्टेडियम में आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में भी राज्य स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे और योगाभ्यास करेंगे
कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने योगाभ्यास के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल लगाने के लिए कहा है। उन्होंने योगाभ्यास के लिए पर्याप्त संख्या में योगा मेट, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बेरिकेडिंग, पानी, बिजली साउंड सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम ओंकार यादव और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

योग का महत्व
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक माध्यम है। इसका अभ्यास मानसिक शांति,आत्म-जागरूकता और समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

शारीरिक लाभ:
शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

रक्त संचार और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।

मानसिक लाभ
तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

आध्यात्मिक लाभ
आत्मचिंतन और ध्यान के माध्यम से सहायता करता है।जीवन में संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है।

योग के लिए आवश्यक सामग्री योग करने के लिए बहुत अधिक संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कुछ बुनियादी चीजें सहायक होती हैं:
योगा मैट फिसलन रहित और आरामदायक मैट योगाभ्यास के दौरान स्थिरता प्रदान करता है।

योग एक संपूर्ण जीवनशैली है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाकर हम जीवन में संतुलन, स्वास्थ्य और शांति पा सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime3 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*