Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*महाकुल यादव सेवा समिति जिला जशपुर के अशोक यादव बने नए जिलाध्यक्ष, नंदलाल यादव को उपाध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी, कुनकुरी के महुआटोली में आयोजित हुई महासभा, आपसी सहमति से हुआ मनोनयन*

Published

on

IMG 20250615 WA0031 scaled

जशपुर। महाकुल यादव सेवा समिति, जिला जशपुर की आमसभा रविवार को कुनकुरी के महुआटोली में संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्म श्री जागेश्वर यादव ,प्रांत अध्यक्ष परमेश्वर यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश यादव सहित प्रदेश कमेटी, जिलेभर से समिति के सदस्य, पदाधिकारी एवं गणमान्य यादव समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना, सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन करना रहा।

सभा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी रही जिला अध्यक्ष पद का चयन, जिसके लिए दो नामांकन प्रस्तुत किए गए थे। पहला नाम अशोक यादव (निवासी – रनई, तहसील फरसाबहार) और दूसरा नंदलाल यादव (निवासी – कछार, तहसील पत्थलगांव) की ओर से किया गया। चुनाव समिति की बैठक एवं दोनों उम्मीदवारों के आपसी संवाद के बाद सर्वसम्मति से अशोक यादव को जिला अध्यक्ष पद के लिए तथा नंदलाल यादव को जिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

इस निर्णय का सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा –समाज की सेवा ही मेरा लक्ष्य है। महाकुल यादव समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं संगठनात्मक विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।वहीं उपाध्यक्ष नंदलाल यादव ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे निष्ठा से निभाऊंगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime3 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*