IMG 20250710 WA0006

*गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरबकोंबो में किया गया वृक्षारोपण…*

जशपुरनगर। आज गुरुपूर्णिमा के शुभ दिन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरबकोंबो के प्रांगण में शालाप्रबधन समिति के अध्यक्ष अमृतदास और क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमति प्रिया सुरेश जैन के हाथों वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षकों ने पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड दिया और उसके संरक्षण के लिए इको क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर हमेशा सहयोग देने की बात कही। इस वृक्षारोपण के दिन अमृतदास मानिकपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर जो एक पेड़ मां के नाम मिशन चलाया जा रहा है। इसे सार्थक करना हमारा कर्तव्य है ।पौधा लगाकर इसे बड़ा करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जनपद सदस्य श्रीमति प्रिया सुरेश जैन ने भी सभी संस्था के सदस्यों के साथ संस्था के विकास के लिए अपना सहयोग देने की बात की। और कहा कि जो पौधा लगाया गया उसके सरंक्षण के लिए भी हमें ऐसे ही आगे रहना है। संस्था के लिए 5000 rs की राशि दान देकर कहा कि इस राशि का भी उपयोग संस्था में इको क्लब के कार्यों के लिए कर लिया जाए।
एक पेड़ मां के नाम के लिए यूथ एंड ईको क्लब के सभी सदस्य ने अपना तन मन लगाकर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->