IMG 20251222 WA0078

*मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण द्वितीय चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक : सुनील गुप्ता, लुंड्रा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में सुनील गुप्ता का प्रेरक उद्बोधन, कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह*

जशपुरनगर/सरगुजा। लुंड्रा विधानसभा में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) द्वितीय चरण को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं जिला संगठन सह प्रभारी श्री सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रथम आगमन पर सरगुजा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची का द्वितीय चरण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अनिवार्य है और इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है।उन्होंने बीएल-1, बीएल-2, बूथ अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने और सुधार कार्य को गंभीरता से पूर्ण करें।अपने उद्बोधन में सुनील गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सजगता और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उनके विचारों और मार्गदर्शन से लुंड्रा विधानसभा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।इसके साथ ही उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार,सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला एवं चंद्रिका यादव, जिला पंचायत सदस्य बिंदिया सिंह शिशोदिया, बीएल-1 वैभव सिंह देव, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, विधानसभा के पांचों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी बूथों के बीएल-2, बूथ अध्यक्ष, तथा विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यशाला का समापन संगठनात्मक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने का दृढ़ निश्चय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->