*Big Breaking jashpur:-हैवानियत की हदें पार: जशपुर में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, गला घोंटकर मरा समझ जंगल में फेंका..!*

*(सजन बंजारा की रिपोर्ट..)*

​जशपुरनगर/कोतबा:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बागबहार इलाके में एक मासूम बालिका के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। नाटक देखकर घर लौट रही नाबालिक को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की और मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

​ग्राम काडरो में आयोजित नाटक उत्सव के दौरान क्षेत्र में काफी उत्साह था। लेकिन यही उत्साह एक परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गया।
​भोर के लगभग 3:00 बजे जब पीड़िता नाटक देखकर अकेले पैदल अपने गांव लौट रही थी, तभी घात लगाए बैठे युवकों ने उसे दबोच लिया।
​ आरोपी उसे जबरन पास के गुहरघाटी जंगल में ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दिनभर उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
​ रात करीब 11:00 बजे, अपनी पहचान छुपाने की नीयत से आरोपियों ने पीड़िता का गला घोंट दिया। जब वह अचेत हो गई, तो उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया।
*​हालत नाजुक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष..!*
​देर रात राहगीरों की नजर जब बेसुध पड़ी लड़की पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। पीड़िता के गले पर गला घोंटने के गहरे निशान हैं और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
​ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मानवता दिखाते हुए उसे कुकरगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
स्थिति बिगड़ती देख उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल और फिर वहां से तत्काल अंबिकापुर रेफर किया गया है। वर्तमान में पीड़िता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

​​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
​घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया है।
​संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
​पुलिस का दावा है कि जल्द ही दरिंदे सलाखों के पीछे होंगे।
मामले को लेकर पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले के हर पहलुओं को बारीकी से देखी जा रही हैं.वर्तमान स्थिति में पीड़िता का स्वास्थ्य स्थिर नहीं. जैसे ही उनकी तबियत सुधार होती हैं. पूछताछ की जायेगी. घटित घटना क्षेत्र में कोई सीसीटीवी या अन्य उपकरण नहीं जिससे थोड़ी परेशानी हो रही है.लेकिन जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->