IMG 20260304 WA0037

*मुख्यमंत्री निवास बगिया में होली पर्व की मची धूम, श्रीमती कौशल्या साय ने परिजनों संग मनाया रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां….*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री निवास बगिया में होली पर्व की धूम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ देखने को मिली। रंग, गुलाल और पारंपरिक संगीत के बीच माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की श्रीमती कौशल्या साय ने अपने परिजनों के साथ रंगों का त्योहार मनाया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। स्थानीय कलाकारों ने फाग गीतों, लोकनृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर उपस्थित जनसमूह ने भी जमकर उत्साह दिखाया।श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान परिवारजनों और उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।होली के इस विशेष आयोजन ने बगिया में उत्सव का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->