जशपुरनगर। महाकुल यादव समाज सेवा समिति बगीचा के तत्वावधान में आयोजित श्री हरि अखण्ड संकीर्तन चौबीस प्रहरी (72 घंटे) का भव्य आयोजन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहा है। 7 अप्रैल से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक महायज्ञ 11 अप्रैल शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।गुरुवार की संध्या आयोजित अष्ट प्रहरी महायज्ञ में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजन की सराहना की।इस भव्य आयोजन में जिले भर से अनेक कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जो निरंतर हरे कृष्ण हरे राम की मधुर धुनों से वातावरण को भक्तिरस में डुबो रही हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति की ऐसी बयार बह रही है कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा है।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर कीर्तन, भजन और महायज्ञ में भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर उमड़ी आस्था की यह भीड़ इस धार्मिक कार्यक्रम की भव्यता और लोकप्रियता को दर्शाती है।पूरे क्षेत्र में गूंज रहे हरिनाम संकीर्तन ने बगीचा को मानो एक आध्यात्मिक धाम में परिवर्तित कर दिया है, जहां हर कोई भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आ रहा है।
