कांसाबेल। टांगरगांव के नेगीटोली में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। यहां आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से भव्य शिव मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंत्री आलोक सारथी, दया किशोर, बालेश्वर चक्रेश, कमल साय, दिनेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। बैठक में मंदिर निर्माण की रूपरेखा, स्थान चयन और सहयोग राशि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।ग्रामवासियों में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह पहल न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूत करेगी।
