IMG 20260416 WA0028

*दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण के लिए प्रदेश टीम में मिली ओमप्रकाश सिन्हा को मिली अहम जिम्मेदारी, पार्टी को मिलेगा उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ*

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण टीम की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में जशपुर जिले से बलरामपुर जिला के संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा का चयन किया गया है, जिसे संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

श्री सिन्हा आगामी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए इंदौर जाएंगे, जहां वे प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक विषयों, विचारधारा और कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

यह चयन न केवल श्री सिन्हा के लंबे अनुभव और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का परिणाम है, बल्कि जशपुर जिले के लिए भी गर्व का विषय है। इससे जिले की संगठनात्मक भूमिका प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->