*शिवरीनारायण/राहौद।* जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण-राहौद की 9 वर्षीय रिद्धांशी साहू ने स्टेट लेवल अबेकस कॉम्पीटीशन में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली रिद्धांशी ने रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित ‘ब्रेनअप मेगा फेस्ट 2026’ में लिस्निंग कॉम्पीटीशन में फर्स्ट रनर-अप और विजुअल कॉम्पीटीशन में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
*10 मिनट में 200 सवाल सॉल्व:*
रिद्धांशी के पिता विश्वा साहू और माता रिंकी साहू ने बताया कि अबेकस जॉइन करने से पहले वह मैथ्स में एक एवरेज स्टूडेंट थी। लेकिन अब वह कैलकुलेटर से भी तेज स्पीड से सवाल सॉल्व करती है। रिद्धांशी ने 10 मिनट में मैथ्स के 200 सवाल हल कर सभी को चौंका दिया। आज वह अपने से बड़ी क्लास के बच्चों को भी मैथ्स में कड़ी टक्कर दे रही है।
*ऑनलाइन क्लास का कमाल:*
रिद्धांशी ने जांजगीर की रेणुका शर्मा मैम से ऑनलाइन अबेकस क्लास जॉइन की थी। रेणुका शर्मा ने बताया कि अबेकस 6 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए है। सप्ताह में 2 दिन 1 घंटे की क्लास में 9 स्टेप की पढ़ाई नए तरीके से कराई जाती है। इससे बच्चों का मैथ्स का डर खत्म होता है और लिखने की स्पीड, सुनकर समझने की क्षमता दोगुनी हो जाती है। फ्लैश कार्ड एक्टिविटी और ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज से बच्चे पढ़ाई में तेज और स्मार्ट बनते हैं।
