*जशपुर।* सेवा, स्वास्थ्य और मानवता की भावना को समर्पित एक विशेष पहल के तहत अघोर परिषद ट्रस्ट नारायणपुर एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी *06 सितंबर 2026, रविवार* को निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन *नारायणपुर आश्रम, जशपुर* में किया जाएगा, जहां क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
शिविर में एलोपैथिक चिकित्सा के साथ-साथ होम्योपैथी एवं आयुर्वेद चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।
*शिविर का समय -*
पहला सत्र: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
दूसरा सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
*स्थान:* नारायणपुर आश्रम, जशपुर
*दिनांक:* 06 सितंबर 2026, रविवार
