IMG 20261124 WA0005

*CM विष्णुदेव साय की घोषणा साकार, तपकरा में 21.92 करोड़ से बनेगा लक्ष्मण झूला*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई घोषणा अब साकार होने जा रही है। तपकरा क्षेत्र के कोतईबीरा से कपाट द्वार तक 21 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से लक्ष्मण झूला निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मिली इस स्वीकृति से जिले में पर्यटन विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लक्ष्मण झूला का निर्माण होने से कोतईबीरा और कपाट द्वार क्षेत्र को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा और क्षेत्र की प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिले की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला पर्यटन विकास की महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा।

इस परियोजना से भविष्य में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित होने तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप लक्ष्मण झूला निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना तपकरा क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

21 करोड़ 92 लाख रुपये की यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जशपुर जिले को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->