मनोरा। मनोरा विकास खण्ड के सभी गौठानो में सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक, अध्यक्ष गोठान समिति, गोठान के नोडल अधिकारी, गोठान प्रभारी अधिकारियों ने गौठान में गोवर्धन पूजा किया। निर्देश था कि दीपावली पश्चात दिनाँक 05 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार को गोबर्धन पूजा के दिन सभी ग्राम पंचायत के सभी गोठान में ” गोठान दिवस” मनाया जाना है। शासन के निर्देशानुसार पत्र में बिन्दुवार उल्लेखित निर्देश का पालन करते हुये गोठान में अच्छे से मनोरा में कार्यक्रम गोठान दिवस के रूप में त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि , जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य ग्राम पंचायत के पंच, पटेल, गोठान समिति के सदस्य,वरिष्ठ नागरिक , स्व सहायता समूह के महिलायें, ग्राम पंचायत महिला एवं पुरूष , चरवाहा आदि ने सभी मिलकर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा में हर गांव में प्रभात फेरी निकाल कर गोठान में सभी लोग गांव का चरवाहा सभी मवेशी को गोठान में ले जाया गया और श्रमदान कराकर गोठान की साफ सफाई कराई गई। साथ ही उसके अपने- अपने परम्परा के अनुसार गोठान में पूजा पाठ कराई कराया गया। गौ माता का भी पूजा किया गया और अपनी परम्परा अनुसार गौ माता को अन्न का दाना खिलाया गया। इसके पश्चात गोठान में नवीन कार्य स्वीकृत हेै तो उसे प्रारम्भ करने हेतु भूमि पूजन किया किया गया। इस अवसर पे सभी लोगो को एक स्थान पर सभा के रूप में बैठाकर हमारी पुरानी गोठान परम्परा को शासन द्वारा पुनर्जिवित कर संचालित करने की महत्व बताया गया। गोठान से लाभ मिलने वाले सम्बंधित जानकारी दी गई।
*गौठान में विशेष महत्त्व दिया*
गोठान क्यों आवश्यक है, गोठान में महिला समूह को जोड़कर’ उनके द्वारा आजिविका गतिविधि का संचालन किया जाने, गोधन न्याय योजना अन्तर्गत गोबर खरीदी , बर्मी कम्पोस्ट क्यों आवश्यक है और उससे क्या लाभ है। गोठान का संचालन कैसा हो कि गोठान स्वालम्बी बन जाये , मवेशी का चरवाही की व्यवस्था करना ताकि मवेशी धान कटाई पश्चात खुले में न घुमें लोग रबी और बारह मासी फसल ले सकें इत्यादि विषय पर चर्चा कर निर्णय लेते हुये , गोठान में किये गए पूजा अर्चना का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।