Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*यहां के विद्यालय में संविधान दिवस रहा खास, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में संविधान दिवस मनाया गया,सभी भारत वासियों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए एवं मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए…पतराटोली विद्यालय में भी..*

Published

on

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में दिनांक 26/11/2021को सविधान दिवस पूरे उत्साह से विद्यालय प्रांगण में मनाया गया, इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र,छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किए।प्राचार्य ने मां सरस्वती व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने किया। इस संविधान दिवस पर विद्यालय की छात्रा कुमारी मीनाक्षी कंवर ने सविंधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग……. को विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिका ने दोहराया। इस पावन बेला में विद्यालय के वरिष्ट व्याख्याता भैरब भौमिक ने संविधान निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा इस स्वर्णिम बेला को सार्थक बनाया। इनके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थी आरजू माला एवम साथी ने मेरा मुल्क मेरा देश……. देशभक्ति गीत गाकर समा बांधा।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर एवम संविधान निर्मात्री सभा के सभी सदस्यों ने भारत के सभी नागरिकों को अधिकार,न्याय,एवम स्वतंत्रता देकर जीवन सार्थक बनाया। श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके (डॉक्टर भीमराव राव अंबेडकर) द्वारा सुझाए गए विचारों को पालन करने तथा सविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से समझते हुए व्यवहार करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवम शिक्षकों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक आशुतोष कुजूर ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक गोपाल कुमार वर्मा,श्रीमती रोहिणी सिन्हा,सुश्री स्मृति कुजुर, विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका एवम नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे।

*पतराटोली विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस कार्यक्रम*
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में बड़े धूमधाम से संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पतराटोली विद्यालय के प्राचार्य डेनियल लकड़ा एवं अशोक कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। इसके पश्चात योगेश कुमार धीवर द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। जहीर अली सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के निर्माण के पीछे डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान निर्माण समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके द्वारा संविधान के बारे में सारगर्भित जानकारी विद्यार्थियों को दिया गया। कक्षा नवमी के विद्यार्थी निशा, अनुप्रिया, जया, मोनिका, सफीरा , पूर्णिमा, सानिया, पलक, अर्चिता, मोनिका, अंजोर, भुमेश्वरी, पूजा के द्वारा बहुत सुंदर डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा छठवी के विद्यार्थी अनन्या गुप्ता, प्रकृति बघेल, शमा किस्पोट्टा, कोमल चौहान, अनुष्का रानी टोप्पो, अंशु बेसरा एवं कक्षा सातवीं के विद्यार्थी अंशिका गुप्ता, नीतू चौहान के द्वारा बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी नंदिता एवं ओमसाय के द्वारा संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया। कक्षा नवमी की विद्यार्थी निशा एवं कक्षा पांचवी के विद्यार्थी यशस्विनी द्वारा संविधान के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के सभी विधाओं में सभी विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पूरी सहभागिता निभाई। हरिशंकर सोनवानी सर ने अपने मधुर छत्तीसगढ़ी गीत के द्वारा पूरी सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डी लकड़ा द्वारा विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के महत्व एवं उसके निर्माण के लिए महान विभूतियों द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी भारत वासियों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए एवं मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन दिगंबर श्रीवास सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार सिंह द्वारा विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कर शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धनेश्वर चंद्रा, व्ही एक्का, हेमंत कुमार दानी, नेपाल पाइक, यु एस लकड़ा,निरूपा लकड़ा,चंदन सिंह शिल्पा लकड़ा, लक्ष्मी सिंह, ईशा किंडो, आशा तिर्की, फिरदा कुजूर, जुनस कुजूर, बिल्चदान टोप्पो, पंखरासियुस एक्का समस्त शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग रहा।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement