कांसाबेल। कृषि विभाग द्वारा आज कांसाबेल तहसील मुख्यालय में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत विकासखंड स्तरीय कृषकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कृषि स्थाई समिति जशपुर के सभापति एवं डीडीसी सालिक साय ,जनपद अध्यक्ष कमल भगत,उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया,ललित जैन,रामकुमार गुप्ता उपस्थित रहे।विभागीय प्रशिक्षण हेतु सहायक संचालक कृषि विभाग के के एस पैंकरा,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांसाबेल व्ही पी राठिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार से वैज्ञानिक डॉ मधुलिका सिंह द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विकासखंड स्तर के विभिन्न ग्रामों से किसान बंधू शामिल हुए।प्रशिक्षण में शामिल किसानों को कृषि विभाग द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य सुगंधित धान, फोर्टीफेयड धान, कोदो,कुटकी, रागी,एवं दलहन तिलहन में परिवर्तन हेतु किसानों को जानकारी दी गई।इस मौके पर विभाग के डी के गुप्ता, आर सिंह, पी एस पैंकरा, एम एस पैंकरा, एन के यादव, पी सी यादव, एस के भगत,कमला चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।