*महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब”अभिव्यक्ति”एप के जरिए मिलेगी तत्काल सहायता, पुलिस टीम ने जन चौपाल में पहुंच कर महिलाओं को दी इस एप की जानकारी…………..*

कांसाबेल। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति’ ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है।इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी।पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश पर जिले में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार – प्रसार किया जा रहा। जिसके 8 अप्रैल को कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत दोकड़ा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौकी दोकड़ा के प्रभारी आभाष मिंज,प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह के पुलिस टीम एवं अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम की महिला आरक्षक अभिव्यक्ति टीम की अन्य सदस्य द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में ग्राम सरपंच एवं शिक्षक की उपस्थिति में स्कुल के बालिकाओं एवं महिलाओं को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।चौकी प्रभारी ने बताया की
इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला व बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साइन इन करना है। अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर महिलाएं कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती हैं। बताया गया कि कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस सूचना देने की बात कही है।

-->