Jashpur
*breaking jashpur :- भिलाई में हुए सड़क हादसे में शहर के चंदा नायडू का निधन…..*
Published
2 years agoon
जशपुरनगर। रिश्तेदार के मृतक संस्कार में शामिल होने भिलाई जा रहे जशपुर का एक परिवार भिलाई के नजदीक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 62 वर्षिय बुजुर्ग चंदा नायडू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से शहर में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार शहर के गम्हरिया निवासी मृतक चंदा नायडू अपने स्वजनों के साथ बुधवार की रात को भिलाई जाने के लिए नीजि वाहन से रवाना हुए थे। भिलाई से कुछ ही दूर पहले सुपेला में वाहन का एक टायर पंचर हो गया। बताया जा रहा है कि कार का टायर बदलने के बाद,चंदा नायडू वाहन की डिक्की में समान रख रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से कार को ठोकर मार दी। इस हादसे में चंदा की मौके पर ही मोैत हो गई। घटना की सूचना पर सुपेला थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजिबद्व किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।