*अष्ट प्रहरी अखंड रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ हनुमान जन्मोत्सव……देखिये वीडियो।*

 

जशपुरनगर। भगवान हनुमान का जन्मोत्सव कल शहर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों की विशेष सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। शहर के बस स्टेण्ड के समीप स्थित बजरंग बली मंदिर में इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता बाबला ने बताया कि दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को 24 घंटे तक चलने वाले अखंड रामायण पाठ से शुरू हो गई है। पंडित रवि शंकर मिश्र के मार्गदर्शन में चल रहे यह अखंड पाठ शनिवार की सुबह संपन्न होगा। इसके बाद भगवान हनुमान को भोग चढ़ाने के बाद,भंडारा शुरू हो जाएगा। उन्होनें बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस साल भी विशाल भंडारे की व्यापक पैमान पर तैयारी की गई है। मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता,इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाला भंडारा रात तक अनावरत चलता रहेगा। जानकारी के लिए बता दें कि संकट मोचन भगवान हनुमान का यह मंदिर,शहर के धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य केन्द्र है। यहां भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमीं और भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का हर भव्य आयोजन किया जाता है। रामनवमीं में निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा में शहर सहित आसपास के 24 गांवों से हजारों ग्रामीण छोटी छोटी टोली लेकर शामिल होते हैं। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंग जाता है। वहीं,भगवान हनुमान जन्मोत्सव में आयोजित विशाल भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों श्रद्वालु यहां पहुंचते हैं।
रामायण की चौपाईयों से गूंज रहा है शहर —
मंदिर परिसर में चल रहे अखंड रामायण पाठ पंडित रवि शंकर मिश्र ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू कराया। यह पाठ शनिवार की सुबह समाप्त होगी। इसमें पाठ में शहर के श्रद्वालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहें हैं। ढालेक और मंजीरे के साथ रामायण की चौपाईयां शहर के ह्द्य स्थल पर गूंज रही है।

-->