*धर्म संस्कृति : बहुरानी प्रिया सिंह जूदेव के नेतृत्व में हिन्दू जनजागृति के लिए शुरू होगा सुंदरकांड और भंडारा अभियान,जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र के सभी मंडलों में किया जाएगा आयोजन…..*

 

*जशपुर नगर,ग्राउंड जीरो ई न्यूज।* जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगगांव में हिन्दू जनजागृति अभियान मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।। नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष और दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू श्रीमती प्रिया सिंह जूदेव के नेतृत्व में शुरू हो रहे इस अभियान में सभी मंडलों में हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पठन के साथ भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। श्रीमती जूदेव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू जनजागृति के साथ आम जनता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना है। उन्होंने बताया कि बीते दो साल के कोरोना संकट के दौरान हम सब ने जीवन मे बहुत उतार चढ़ाव देखे है। कोरोना संकट की वजह से लोगो का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ और अपने प्रियजनों को खोना भी पड़ा। यह भीषण संकट हमारे जीवन मे दोबारा न लौटे,इसके लिए सुंदरकांड के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। इस महाअभियान का आगाज आगामी मंगलवार से जशपुर विधानसभा क्षेत्र से किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए श्रीमती जूदेव ने जशपुर शहर के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और ग्रामीण राज कपूर भगत से चर्चा की।

-->