Jashpur
*राजनीति:- किसानों के हित को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक, सब्जी विक्रेताओं को बाजारडाँड़ में स्थान सुनिश्चित करने नगर पंचायत से रखी मांग,पूरा नही होने पर दिया आंदोलन की चेतावनी………….*
Published
4 years agoon
By
Rakesh Gupta
कुनकुरी,जशपुरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर आज जिले के कुनकुरी धर्मशाला बाजारडाँड़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई,जिसमें किसान हित को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केशर मौजूद रहे।किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संकेत पैंकरा ने बताया कि बैठक में कुनकुरी बाजार डाँड़ में किसानों को सब्जी बेचने के लिए स्थान की उन्हें सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत से मांग रखी गयी है,वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा लॉटरी के माध्यम से स्थान सुनिश्चित करने को लेकर उनके द्वारा विरोध जताया है,साथ ही उन्होने बताया कि सब्जी के थोक विक्रेताओ को अलग स्थान उन्हें दिलाये जाने को लेकर मांग रखी गयी है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केशर सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी सब्जी की दर तय करने के लिए स्थानीय थोक विक्रेताओ द्वारा दबाव बनाया जाता है,उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करें।किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मांग पूरी नही होने पर 8 सितम्बर को वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री नायक मिश्रा,युवा मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा,जुनैद अहमद ग्रामीण उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,त्रिलोचन यादव,जगर यादव,विशेसवर यादव,जितेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारिगण मौजूद रहे।

You may like
ad

a


*सेवानिवृत के दिन ही टीचर को दी गई पेंशन अदायगी का आदेश और विदाई*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*big breaking jashpur:- बगैर वीजा, पासपोर्ट के शहर में घूम रहा नाइजीरिया मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दे सका पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, आखिर क्या उद्देश्य था और कौन था उसके साथ, जानने के लिए पढ़ें…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
