जशपुर/बगीचा(राकेश गुप्ता):- जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है।बताया जा रहा है कि बगीचा थाना क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल बिमड़ा के कैम्पस के अंदर बने कुएं से किसी जानवर का सिंग सहित सड़ा गला कटा हुआ सर और चारों पैर के अलावा जानवर के अंदर के कुछ अंग बोरी में भरे हुए मिले हैं ।जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वहीं मामले में राजनीति भी गर्म होती हुई दिख रही है।
मामले में बताया जा रहा है कि स्कूल कैम्पस के अंदर बीते दिन से काफी बदबू फैली हुई थी जिसे लेकर स्कूल के कर्मचारी और स्कूली बच्चे काफी परेशान थे। और फिर उनके द्वारा बदबू का कारण पता करने स्कूल कैम्पस के अंदर तलाश की गई तब अंत मे कर्मचारियों ने स्कूल में बने सूखे कुएं के अंदर देखा कि जुट के बोरी में भरा कुछ सामान था , जिसके बाद स्कूल के
प्राचार्य के द्वारा तत्काल गांव के सरपंच को सूचना दिया गया और सूचना के बाद प्राचार्य और सरपंच ने इसकी सूचना बगीचा थाना को दिया।इधर मामले में पुलिस जांच शुरू ही की थी कि मामले की जानकारी प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व मंत्री गणेश राम भगत को लगी और पूर्व मंत्री अपने पूरे दल बल के साथ बगीचा थाना पहुंच गये।थाना पहुंच कर पूर्व मंत्री ने थाने के अंदर से ही मामले की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक को दिया और कहा कि बिमड़ा गांव के स्कूल के अंदर कुएं से जानवर का सर और पैर मिला है जो गम्भीर अपराध को दर्शाता है।मामले में तत्काल जांच हो और आरोपी को भी तत्काल पकड़ा जाए घटना से हम हिन्दू समाज काफी आहत हुए हैं मैं खुद स्तब्ध हूँ।
वहीं अब तक किस जानवर का अंग है यह स्पस्ट नही हुआ है परन्तु ग्रामीणों के द्वारा अवशेष गोवंश का होना बताया जा रहा है।
*मामले में बगीचा थाना प्रभारी आर.एस पैंकरा ने बताया कि सूचना पर स्कूल कैम्पस के कुएं के अंदर से हमे किसी जानवर का कटा सर और चार पैर मिला है जिसकी जांच की जा रही है अवशेष किस पशु का है यह तो डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल मामले की आगे जांच की जा रही है।*
