जशपुरनगर। शहर के डीपीएस विद्यालय के बच्चों के द्वारा जिले के प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों में उपस्थित सभी कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। जिसके अंतर्गत जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय, एसपी कार्यालय, डाकघर, सीएचएमओ कार्यालय में पहुंच कर बच्चों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए उनकी दीर्घायु होने की कामना की एवं सामाजिक कार्यों में उनकी तत्परता की सराहना भी की।
वही कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी बच्चों को देखकर अत्यंत उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों को अपने कार्यालय के प्रतीक चिन्ह, चॉकलेट इत्यादि भेंट देकर बच्चों का दिल जीता।बच्चों के उत्साह पूर्ण बढ़ते कदम को देखते हुए विद्यालय के संचालक ओम प्रकाश सिन्हा ने समाज के प्रति सजग प्रहरियों को रक्षा सूत्र बांधने की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं भाईचारा का संदेश दिया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के उप संचालक सुनीता सिन्हा,
एडमिनिस्ट्रेशन प्राचार्य जयंती सिन्हा, एकेडमिक प्राचार्य गार्गी चटर्जी, उप प्राचार्य एरिक सोरेग ने विद्यालय के सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी ।
