Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*तिरंगा अभियान:-संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने तिरंगा रैली में शामिल होकर किया समापन,लोगों का उत्साह किया दोगुना,आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा,देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा,यू. डी. मिंज..!*

Published

on

1660479443540

 

जशपुर :-आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान विधानसभा कुनकुरी में आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू डी मिंज के नेतृत्व में विधानसभा स्तर के समापन रैली में आज तीनों फरसाबाहर, दुलदुला एवं कुनकुरी विकासखंड के गणमान्य नागरिक, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए
.

विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के फरसाबाहर कुनकुरी क्षेत्र में भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली गई जिसके समापन अवसर कुनकुरी के गणमान्य नागरिक,जनता, जिला अध्यक्ष कांग्रेस महामंत्री,ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष, बीडीसी,डीडीसी एवं पदाधिकारी स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली निकाला. स्कूली छात्र छात्राओं की रैली खेल मैदान कुनकुरी में समाप्त हुई हुई,वहीँ पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों की रैली बस स्टेण्ड कुनकुरी में समापन हुई

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव
यू.डी. मिंज ने तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया। तिरंगा रैली ज़ब नगर के भ्रमण पर निकली तो बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहर की जिस-जिस सड़क से होकर भ्रमण करते हुए आगे बढ़ रही थी, उस दौरान लोग अपने अपने घरों और रास्ते में खड़े होकर साथ ही हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली का अभिवादन कर रहे थे । इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लिए तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयकारा लगाया जा रहा था।

आज की तिरंगा रैली में संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि आज देखकर यह पंक्ति याद आ गई, सुप्रसिद्ध कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की रचना – जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आम नागरिकों ने अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया।

ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए हैं। उसी के परिणाम स्वरूप लोगों ने स्वर्स्फूत होकर तिरंगा हर घर लहराया। 13 से 15 अगस्त तक समस्त शासकीय कार्यालय सार्वजनिक उपक्रमों सामाजिक संगठनों एवं सर्वसाधारण जन के निवास स्थानों पर ध्वजारोहण किया जा रहा है।जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतितिनधि, युवा वर्ग, स्कूली छात्र छात्राओं , महिला स्व सहायता समुह से जुड़ी बहने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के साथ भ्रमण किया। इस दौरान संसदीय सचिव यू. डी. मिंज पूरे समय साथ में रहकर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठनों, गणमान्य नागरिकों द्वारा ऐतिहासिक हमर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया।

इस रैली में आज जिला अध्यक्ष मनोज सागर,वरिष्ठ कांग्रेसी अद्याशंकर त्रिपाठी गजेंद्र जैन ओम शर्मा, एस इलियास, अरविन्द साय, निरंजन ताम्रकार, नवीना पैंकरा,इफ़्तेखार हसन, नीरज पारीक, निर्मल सिंह,जगदीश आपाट, अंजना मिंज समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन एवं नागरिक शामिल हुए.

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement