IMG 20210604 WA0210 1

*big breking jashpur:–पत्नी को घर से नदारद पा कर शंकालु पति कुल्हाड़ी ले कर पहुँच गया पड़ोस में,और उठाया ऐसा भयावह कदम,जिसने भी देखा दहल उठा……..पढिए,पूरी खबर,ग्राउंड जीरो ई न्यूज पर*

जशपुरनगर।चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो गांव की है। जानकारी के अनुसार इस गांव के सरबहला बस्ती का निवासी अजित टोप्पो का उसकी पत्नी श्रीमती अल्मा टोप्पो से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपित पति अजित मृतिका के चरित्र पर संदेह किया करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतिका गांव और बस्ती में कही भी घूमने जाने पर आरोपी उस पर आरोप लगा कर विवाद किया करता था। प्रार्थी राजेन्द्र सिदार ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक 12 सितंबर की रात को आरोपी की पत्नी आलम घर मे नही थी। पता करने पर आरोपी को मालूम हुआ कि वह पड़ोस के एक घर मे है। आवेश में आ कर आरोपी घर मे रखे हुए कुल्हाड़ी को लेकर पड़ोसी के घर पहुँच गया। यहां,एक बार फिर पति पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ। विवाद के दौरान अजित टोप्पो ने अल्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गले मे आई गम्भीर चोट की वजह से घटना स्थल पर ही अल्मा की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर दुलदुला पुलिस ने आरोपित अजित टोप्पो के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

-->