Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*डीपीएस में बच्चों ने किया कुछ ऐसा कि पूरा स्कूल हुआ ब्लू-ब्लू,जानने के लिए पढें पूरी खबर…*

Published

on

IMG 20220922 WA0072

जशपुरनगर। शहर के डीपीएस किड्स में ब्लू डे का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अंतर्गत सभी बच्चों ने नीले रंगों पर आधारित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसमें पानी बचाओ,कॉटन पेस्टिंग, इंद्रधनुष इत्यादि गतिविधियां शामिल थीं। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न रंगों में विशेषकर नीला रंग से अवगत कराना था, जिसके तहत बच्चों को नीले रंग से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई, जैसे नीला आसमान, नीला सागर एवं नीले रंग के पशु-पक्षियों को आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा प्रस्तुत किया गया।जो बड़े ही आकर्षक एवं मनमोहक प्रतीत हो रहे थे। बच्चों की शिक्षिकाओं ने भी गीत- संगीत एवं कटआउट के माध्यम से नीले रंग को एक अलग पहचान दी। इस मौके पर विद्यालय के संचालक ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि जीवन में रंगों का बहुत ही महत्व है, हर एक रंग हमें जीवन और जीवन शैली की विभिन्नताओं को दर्शाता है जो कि बिना रंगों के परिपूर्ण नहीं हो सकता है। इसलिए हमें इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के द्वारा कराई जानी चाहिए।
वहीं मौके पर विद्यालय की उप संचालक श्रीमती सुनीता सिन्हा, एडमिनिस्ट्रेटिव प्राचार्य श्रीमती जयंती सिन्हा , अकैडमी प्राचार्य श्रीमती गार्गी चटर्जी, उप प्राचार्य एरिक सोरेग सहित सभी शिक्षकों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

RO- 12884/2

RO-12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh2 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement