IMG 20260331 WA0034

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, कुनकुरी नगर पंचायत के विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख की मिली मंजूरी, नगरवासियों ने CM साय का जताया आभार……*

जशपुरनगर 1 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के विकास के लिए 2 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में बीटी रोड सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे।नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में आद्या शंकर त्रिपाठी घर से एस.एल.आर.एम. सेंटर तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 27 लाख 57 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 01 में मंगल भवन से गिनाबहार मार्ग सीमा तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 33 लाख 99 हजार,वार्ड क्रमांक 02 में लोयोला स्कूल से लाजरूस मिंज घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 68 हजार,
वार्ड क्रमांक 05 में विफ़ल चौहान घर से सामुदायिक भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 36 हजार,वार्ड क्रमांक 06 में मिनी गार्डन से जामटोली प्राथमिक शाला तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 21 हजार, वार्ड क्रमांक 07 में सी.एस.ई बी. कार्यालय कुनकुरी से लंबीटोली तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 17 लाख 34 हजार, वार्ड क्रमांक 08 में मुख्य मार्ग ईशा नर्सिंग से बीएसएनल कार्यालय तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 13 लाख 63 हजार,वार्ड क्रमांक 09 आजाद बस्ती में बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 55 हजार,वार्ड क्रमांक 11 में तपकरा रोड से भागीरथी घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 7 लाख 61 हजार ,वार्ड क्रमांक 11 में शासकीय क्वार्टर से रफीक घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 14 लाख हजार,वार्ड क्रमांक 08 में टॉकीज चौक से लंबीटोली तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 28 लाख 37 हजार,वार्ड क्रमांक 15 में महिमा स्कूल से बैहराटोली तक बीटी रोड निर्माण कार्य – 34 लाख 43 हजार ,इस तरह से कुल 2 करोड़ 44 लाख 94 हजार रूपये की मंजूरी मिली है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है, इस कार्य से नगर के सड़क, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->