IMG 20231107 WA0034

*पति को जीत दिलाने महिलाओं के साथ कौशल्या साय ने भी संभाल लिया है मोर्चा, घर-घर दस्तक देकर जनता को रिझाने जुटीं, भाजपा के घोषणा पत्र में किए वादों को को पहुंचा रहीं लोगों तक…*

कुनकुरी,जशपुर। विधानसभा चुनाव में प्रचार – प्रसार जोरों पर है। प्रत्याशी और उनके समर्थक गांवों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने भी पति को जिताने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। महिलाओं की टीम लेकर वे सघन जनसंपर्क कर रही हैं। गांव-गांव पहुंचकर श्रीमती साय और उनकी टीम लोगों से मिल रही है और उन्हें घोषणा पत्र के वादों से अवगत करा रही है। विशेषकर महिलाओं से जुड़ी जो महत्वपूर्ण बातें घोषणा पत्र में शामिल की गईं हैं, उन बातों को वे महिलाओं को बता रहीं हैं।
सोमवार को ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कौशल्या साय ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र केवल वादा नहीं है, बल्कि मोदी की गारंटी है। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा की सरकार ने किसानों की समृद्धि, युवाओं की उन्नति, महिला सश्तिकरण के लिए और बालिकाओं के विकास के लिए, सभी वर्गो के हित और विकास को ध्यान मे रखते काम कर रही है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए भी श्रीमती साय ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

-->