जशपुरनगर। काफी दिनों के बाद केंद्रीय केबिनेट में हुआ है बड़ा फेरबदल। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू के स्थान पर अब अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून और न्याय मंत्री। किरण रिजिजू को अब पृथ्वी, विज्ञान मंत्री बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री मेघवाल राजस्थान से सांसद है। माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा अब राजस्थान, मप्र व छग विधान सभा के चुनाव पर अपना फोकस कर रही है। श्री मेघवाल को केंद्रीय केबिनेट में एक अहम ओहदा देना इसी का एक हिस्सा है। अब देखना है कि आने वाले समय में क्या-क्या फेरबदल होते हैं, संगठन और सत्ता के स्तर पर..
