FB IMG 1692466373033

*बिग ब्रेकिंग:- कुनकुरी विधायक यू डी मिंज का हिंदुओ के आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाने पर आग बबूला हुए गणेश राम भगत, चेतावनी देते हुए कहा हिंदुओं के आस्था के केंद्र पर ऊँगली उठाने वाले कि ऊँगली मरोड़ दी जाएगी…*

 

जशपुरनगर :- सोगड़ा में स्थित माँ सर्वेश्वरी आश्रम केवल न जशपुर वासियों के आस्था का  केंद्र है बल्कि पूरी दुनिया मे रहने वाले हिंदुओ का आस्था का केंद्र है।कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के द्वारा हमारी आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाया है इसके लिए उसे जशपुर के हिन्दू कभी माफ नहीं करेंगे उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कही।श्री भगत ने कहा कि भगवा चोला पहनकर हिंदुओ के बीच कालनेमि की भूमिका अदा करने वाले कुनकुरी विधायक का असली चेहरा सबके सामने तब आ गया जब कुनकुरी विधायक के द्वारा दुनिया के करोड़ो हिंदुओं की आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखा है। श्री भगत ने कहा कि यू डी मिंज ईसाई हैं और ईसाइयों की आस्था कभी भी हिन्दू धर्म के संत, भगवान और मंदिर मठों के प्रति नहीं हो सकती है और इसी कारण से उनके द्वारा सोगड़ा आश्रम के प्रति ऐसे झूठे आरोप लगाए गए हैं जिसे हिन्दू समाज कभी माफ नहीं करेगा और इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा ।
विदित हो कि कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के द्वारा मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखते हुए लिखा है कि आरईएस के ई विजय जामनिक की जशपुर में पदस्थापना सोगड़ा सर्वेश्वरी समूह आश्रम के दबाव में किया गया है यू डी मिंज के उक्त आरोप से आक्रोशित हैं गणेश राम भगत।
श्री भगत ने कहा कि कल कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला में विधायक यू डी मिंज का पुतला दहन किया जाएगा ।

IMG 20230819 WA0297

-->