IMG 20230604 154401

*बिग ब्रेकिंग:-मछली मारने के लिए डेम का पानी बहा देने से पानी के लिए भटक रहे बादल खोल अभयारण्य के जीव जंतुओं पर इंद्र देव हुए मेहरबान ,जेठ के महीने में ओलों के साथ झूम के बरसे बादल……देखिये वीडियो!*

जशपुरनगर। यूँ तो मौसम के परिवर्तन का असर पूरी दुनिया मे दिखाई दे रहा है लेकिन हम बात कर रहे हैं जशपुर के बादलखोल अभयारण्य की ।जहां सप्ताह भर पहले चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का आलम था और इसी बीच अभयारण्य के बीच बने जलाशय को मात्र मछली मारने के शौक को पूरा करने हेतु कुछ शरारती तत्वों के द्वारा खोलकर पूरा पानी बहा दिया गया था ,जिसके कारण अभ्यारण्य के पशु पक्षी पानी के लिए तरस रहे थे ।इस खबर को ग्राउण्ड जीरो ई न्यूज ने प्राथमिकता के साथ उठाया था।हालांकि इस गम्भीर विषय पर अभी तक दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही अभयारण्य के जीवों के लिए पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही कि गई थी ,की इसी बीच आज स्वयं इंद्र देव अभ्यारण्य के जीवों पर मेहरबान होकर जेठ के महीने में ही ओला के साथ जमकर बरसे ।इससे बादलखोल के जीवों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन यह स्थाई व्यवस्था नहीं है अभी भी जरूरत है कि वन विभाग अभ्यारण्य के जीवों के लिए विशेषकर अभयारण में विचरण कर रहे जंगली हांथियो के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था करे ताकि जंगली हांथी पानी की तलाश में गांव में जाकर किसी गम्भीर घटना को अंजाम न दे सकें।

-->