कांसाबेल।अभी अभी जिले के पुलिस चौकी दोकड़ा क्षेत्र बगिया से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है,जहां मोटरसायकल चालक ने सायकल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,इस टक्कर से मोटरसाइकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस सेवा से कुनकुरी अस्पताल भेजा गया।मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज मंगलवार की शाम करीबन 7 बजे बंदरचुवा दोकड़ा मार्ग की बताई जा रही है,जहां बगिया समीप मोटरसाइकल चालक ने सायकल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद मोटर सायकल सवार बीच सड़क में गिर गया।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की उसी दौरान पीछे से आ रही एक और मोटर सायकल घायल पड़े हुए चालक के ऊपर रौदंते हुए नौ दो ग्यारह हो गया।घायल हुए व्यक्ति बगिया का ही निवासी बताया जा रहा है।वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को 108 एंबुलेश सेवा से अस्पताल भेजा गया।
