IMG 20240923 WA0005

*big breaking jashpur:- चार दिनों से घर से लापता महिला की लाश खेत के कुंए में मिली, पुलिस मौके के लिए रवाना…*

जशपुरनगर। सिटी कोतवाली क्षेत्र से एक ख़बर सामने आई है। शहर से करीब 10 किमी दूर ग्राम देवीडड़गांव में एक खेत के कुएं में महिला की लाश तैरती मिली। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि महिला चार दिनों से घर से लापता थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी। लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी थी।

-->