1646231120588

*big breking jashpur:– अवैध रूप से चलाए जा रहे 3 पैथोलॉजी लेब को किया प्रशासन ने सील , नगर में मचा हड़कंप, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम तहसीलदार ने किया आकस्मिक निरीक्षण, वांछित वैध दस्तावेज के अभाव में इन संस्थाओं पर हुई कार्यवाही………….*

 

जशपुर। जिले में अब अवैध रूप से संचालित किए जा रहे क्लिनिक संस्थाओं पर अब प्रशासन ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दी है।बुधवार को कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि राही के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य उपचार गृह तथा रोग उपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन अधिनियम के तहत अवैध रूप से संचालित क्लीनिकल संस्थाओं पर कार्यवाही हेतु तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की टीम के द्वारा कुनकुरी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें अवैध रूप से 3 क्लिनिक संस्था को सील कर दी, जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है।निरीक्षण के दौरान कुनकुरी के ताज देसी जड़ी बूटी एंड रिसर्च सेंटर कुनकुरी, राजा पैथोलॉजी लैब कुनकुरी, ऋषि डायग्नोस्टिक डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी लैब कुनकुरी के निरीक्षण के दौरान वांछित वैध दस्तावेजों के अभाव में उक्त तीनों दुकानों पर सील की कार्यवाही की गई | कुनकुरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त अवैध पैथोलॉजी लैब नर्सिंग होम क्लीनिक आदि संस्थानों पर उक्त पत्र के परिपालन में एवं आदेशानुसार आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

-->