*Big breking jashpur:– आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत, खेत में काम करने के दौरान गिरी बिजली……………..*

जशपुर/सन्ना:- जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र से फिर एक दर्दनाक खबर निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय बच्चे समेत पिता खेत मे काम कर के लौट रहे थे कि अचानक रास्ते मे आकाशिय गाज गिरने से दोनों की मौत हो गयी है।

आपको बता दें कि सन्ना तहसील अंतर्गत हर्राडिपा गांव के पिता पुत्र, सीताराम पिता पलटन उम्र 32 वर्ष जाती घांसी हर्राडिपा और अजय पिता सीताराम उम्र 13 वर्ष जाती घांसी हर्राडिपा गांव का गाज मारने से मौत हो गयी है।

आपको बता दें कि जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में लगातार आकाशिय गाज गिरने से ग्रामीणों की मौत हो रही है।पिछले कुछ समय से अब तक दर्जनों मौतें आकाशिय गाज से हो चुकी है परन्तु अब तक इस ओर कोई भी बचाव के पहल करते सरकार प्रसाहसन नही दिखता है।गांव में एक भी ताडितचालक नही है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं लगातार घट रही है।

-->