जशपुर/सन्ना (राकेश गुप्ता) :- आज जशपुर जिले के लिए काफी बुरा दिन रहा।जिले में आज लगातार चार सड़क दुर्घटना से मौत की खबर निकल कर आ गयी है।ताजा और दुःखद खबर यह निकल कर आ रही है कि जिले के बगीचा जनपद पंचायत के पूर्व जनपद सदस्य सुखदेव राम भगत एकम्बा का अचानक से छिछली एकम्बा सड़क के बीच साडूकोना नामक स्थान में सड़क किनारे मोटरसाइकल से गिरे हुए मीले हैं।जहां मौके पर देखने पर एक तरफ पूर्व जनपद सदस्य सुखदेव राम का शव पड़ा था तो दूसरे तरफ मोटरसाइकल अलग गिरा हुआ।जिसे गांव के एक व्यक्ति के द्वारा देखा गया और गांव वालों को सूचना दी गयी जिसके बाद गांव के लोग जुटे।हालांकि यह मौत कब और कैसे हुई है यह कोई भी नही बता पा रहा है।हालांकि मौके स्थिति देखने पर मौत मोटरसाइकल एक्सीडेंट की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि सुखदेव राम भगत गांव के ग्रामीणों के लिए हमेशा से काफी संघर्ष करते थे।और समाज सेवा में इतना मदमस्त रहते थे कि समाज सेवा के लिए उन्होंने अब तक करीब 55 वर्ष की उम्र में शादी भी नही किये थे।और वह अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर चुके थे।वहीं सुखदेव राम भगत एक छोटे से घर मे अकेले ही निवास करते थे।
