Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Chhattisgarh

*सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाली देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है भाजपा: विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री ने गृहग्राम बगिया में सौ लोगों से अधिक लोगों को ग्रहण कराया भाजपा की सदस्यता…*

Published

on

IMG 20240925 WA0023 scaled

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास ग्राम बगिया के बूथ क्रमांक 49 में सौ ग्रामीणों से अधिक लोंगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर ,अपने लक्ष्य को पूरा किया। इस दौरान उन्होनें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेेते हुए पार्टी द्वारा तय किए गए लक्ष्य और कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए,पूरा करने की अपील की। उल्लेखनिय है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार की शाम को अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। पहले दिन उन्होनें मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जिले भर आए लोगों से मुलाकात कर,जनदर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इन्हें निराकृत करने का निर्देश दिया। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत बगिया के बूथ क्रमांक 49 में सदस्यता अभियान की शुरूआत की। उन्होनें इस बूथ में सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा,निर्धारित सदस्यता लक्ष्य को पूरा किया। उन्होनें उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य पार्टी आलाकमान ने निर्धारित किया है। पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार हम सबको मिलकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करना है। सदस्यता अभियान का लक्ष्य एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने की है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी जो परिवारवाद पर नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को निष्ठा और मेहनत पर विश्वास करती है। यही कारण है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान तय कार्यक्रम के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होनें कहा कि 18 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है,जिसमें सभी को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना पड़ता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रोहित साय ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,सुनील अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह,दिनेश प्रसाद चौधरी,रोशन प्रताप सिंह ,अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।
बाक्स: पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्वांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए की। उन्होनें कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सबके आदर्श पुरूष है। उनका अंत्योदय की विचारधारा भारतीय जनता पार्टी उनके मागदर्शन पर चलते हुए जनसेवा में लगी हुई है। उन्होनें कहा कि अंत्योदय कार्यक्रम के तहत उन्होनें समाज के अंतिम छोर में निवासरत लोगों की सेवा करने का मार्ग दिखाया है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*